फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डोगरा चौक से पांच मिनट में घर के बाहर खड़ी कार चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। डोगरा चौक में स्मार्ट बाजार के सामने बुधवार देर रात दो बजे कार चोरी हो गई। आई-20 कार (जेके02सीएल0347) समाधिया रोड किनारे घर के साथ खड़ी थी। ऑल्टो में आए चोरों ने पहले खिड़की खोली, फिर पांच मिनट में कार ले गए। पुलिस को अंतिम लोकेशन पनामा चौक में मिली।
विज्ञापन

अभी सलाथिया ने बताया कि रात को पड़ोसी ने चोरों को रोकने की कोशिश की लेकिन तब तक वे कार के साथ फरार हो गए। चश्मदीद आशीष ने बताया कि दो बजे छत पर था। देखा कि सफेद रंग की ऑल्टो कार आई। उसमें से एक व्यक्ति निकला और आई-20 कार की ड्राइविंग सीट के बजाय दूसरे तरफ की खिड़की खोली। शक होने पर शोर मचाया। जैसे ही छत से उतरा तो चोर कार भगा ले गया। वहीं, कार मालिक ने नवाबाद पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि रात दो बजे जब वारदात हुई तो उसी समय थाने गए लेकिन पुलिस ने सुबह आने के लिए कहा। अगर मौके पर पुलिस कार्रवाई करती तो कार मिल सकती थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें