फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं खूबसूरत चेहर देखकर मान न लें बात, लेने के देने पड़ सकते हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। यदि आपके फेसबुक अकाउंट पर किसी हसीन चेहरे वाली लड़की के नाम से बनी फेसबुक रिवेस्ट आए। कुछ दिन बाद इसी अकाउंट से एक वायस मैसेज आए। जिसमें आपके लिए 25 लाख रुपये की लॉटरी लगने की बात कही जाए तो सावधान हो जाइए। कोई ठग आपको लाटरी के नाम पर लूटने की तैयारी कर रहा है। कुछ ऐसे ही मैसेज फेसबुक पर भेजे जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार शीतल शीतल नाम के फेसबुक अकाउंट से एक वायस मैसेज भेजा रहा है। यह मैसेज लड़की की आवाज में है। जो अपना नाम शीतल बताती है। फिर आगे बताया जाता है कि वह मुंबई से बोल रही है। कौन बनेगा महाकरोड़पति में आपकी 25 लाख की लाटरी लगी है। आपका नंबर लकी नंबर है, जिसे चुना गया है। कुल 200 नंबर चुने गए। जिनमें आपका नंबर भी है। आपका पैसा एसबीआई में ट्रांसफर कर दिया गया है। आप बैंक के मैनेजर राना प्रताप सिंह हैं। फिर एक नंबर दिया जाता है। यह नंबर बैंक के मैनेजर का बताया जाता है। कहा जाता है कि इस नंबर पर व्हाटसएप काल कर लें और अपनी लाटरी की अन्य औपचारिकताएं पूरी करें। लेकिन यह सब ठगी है। ऐसी कोई भी जानकारी किसी से सांझा न करें। आपसे जानकारी लेकर आपके खाते से पैसे उड़ाए जा सकते हैं। संबंधित थाने में शिकायत करें, बातों में आए इस समय तो कोई केबीसी चल नहीं रहा। किसी से भी अपने बैंक खाते की जानकारी सांझा न करें। कहीं पर भी किसी से कोई जानकारी मांगी जाए तो इसकी शिकायत पास के थाने में दें। संदीप मेहता, एसएसपी, साइबर पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें