फोटो मतदाता सूची की विशेष रिवीजन की समीक्षा करते मंडलायुक्त रमेश कुमार एवं अन्य: स्रोत सूचना वि
जम्मू। मंडलायुक्त रमेश कुमार ने शुक्रवार को जिले में फोटो युक्त मतदाता सूचियों के विशेष रिवीजन की समीक्षा की। बैठक में डिप्टी डीईओ ने 2023 के लिए फोटोयुक्त मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण की प्रक्रिया में हुई प्रगति के बारे में जानकारी दी। मंडलायुक्त ने चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों का पालन करने के महत्व पर जोर दिया और संबंधित ईआरओ को अधिसूचित कार्यक्रम के अनुरूप तुरंत संशोधन करने का निर्देश दिया।
ईआरओ से स्वीप कार्यक्रम के माध्यम से जागरूकता फैलाने के लिए ठोस प्रयास करने और सभी युवा मतदाताओं को सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में विशेष शिविरों की संख्या और प्राप्त प्रगति के बारे में जानकारी ली। ब्यूरो