मंडलायुक्त रमेश कुमार ने बुधवार को जिलों में औद्योगिक संपदा की स्थापना और उद्योग एवं वाणिज्य वि
- कहा - बाधाओं को दूर कर औद्योगिक संपदा के विकास को सुविधाजनक बनाएं डीसी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। मंडलायुक्त रमेश कुमार ने जिला उपायुक्तों को लंबित भूमि मुद्दों को प्राथमिकता पर सुलझाने के निर्देश दिए। उद्योग विभाग और राजस्व अधिकारियों के संपर्क में रहकर मुद्दों को हल कियाजाए। डीसी सांबा, कठुआ, जम्मू और उधमपुर को चिह्नित भूमि का सीमांकन करके उसे औद्योगिक संपदा की स्थापना के लिए उद्योग व वाणिज्य विभाग को सौंपने का निर्देश दिया। चिह्नित भूमि स्थलों तक सड़क सुविधा पहुंचाने के लिए भी कहा गया।
मंडलायुक्त ने बुधवार को जिलों में औद्योगिक संपदा की स्थापना व उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के भूमि संबंधी मुद्दों की समीक्षा की। कठुआ, सांबा, जम्मू और उधमपुर में औद्योगिक संपदा के लिए भूमि अधिग्रहण में आ रही बाधाओं को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने उक्त जिलों में उद्योग विभाग की भूमि संबंधी मुद्दों को हल करने में हुई प्रगति के अलावा मौजूदा संपदाओं के विस्तार व नई संपदाओं के विकास पर चर्चा की। उपायुक्तों ने बताया कि अधिकांश समस्याओं का समाधान कर लिया गया है और जो लंबित हैं, उनका शीघ्र ही समाधान कर लिया जाएगा। मंडलायुक्त ने बिजली-जल आपूर्ति, औद्योगिक संपदाओं की सड़कों की भी समीक्षा की। उन्होंने उपायुक्तों को औद्योगिक संपदाओं के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कहा। एमडी जेपीडीसीएल को मौजूदा औद्योगिक संपदाओं में बिजली आपूर्ति के मुद्दों को हल करने और नई औद्योगिक संपदाओं को पर्याप्त आपूर्ति प्रदान करने के प्रावधानों का पता लगाने के लिए कहा गया। मंडलायुक्त ने अधिक उद्योगों की स्थापना के लिए एक अनुकूल पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने के लिए जिला प्रशासन और संबंधित विभागों की सक्रिय अपेक्षा का आह्वान किया। बैठक में एमडी सिडको/सिकॉप इंद्रजीत, एमडी जेपीडीसीएल शिव अनंतयाल, मुख्य वन संरक्षक बी मोहन दास भी मौजूद रहे।