फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में खुलेगा जन औषधि केंद्र

विज्ञापन
जिला अस्पताल में हुए कार्यक्रम में मौजूद फार्मासिस्ट व अन्य। - फोटो : REASI
विज्ञापन
रियासी। माड़ी स्थित जिला अस्पताल में एक महीने के भीतर जन औषधि केंद्र को खोला जाएगा। जहां मरीजों को जेनेरिक दवाइयां सस्ते दामों पर मिलेंगी। बुधवार को स्टेट ड्रग कंट्रोलर और प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना की प्रदेश नोडल अफसर लोतिका खजूरिया ने जिला अस्पताल का दौरा कर सुविधाओं को जाना। उन्होंने कहा कि विभाग प्रदेश के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। मरीजों के साथ तीमारदारों का भी ख्याल रखा जा रहा है। वर्ष 2019 में जन औषधि केंद्र खोले जाने की शुरूआत हुई थी। पंजीकृत फार्मासिस्ट भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। केंद्र में लोगों को 50 से 80 प्रतिशत तक सस्ती दवाइयां मिलेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें