फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन वितरण करने के साथ घरों में रहने के लिए कहा

विज्ञापन
सुचेतगढ़ ब्लाक चेयरमैन तरसेम सिंह राशन वितरण करते हुए - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
सरकार के नियमों का पालन करते हुए घरों में ही रहे लो                          संवाद न्यूज़ एजेंसी आरएस पुरा / मीरा साहिब ब्लॉक सुचेतगढ़ की पंचायत क्लोंए  के सरपंच सरदार ओंकार सिंह वीरवार को अपनी पंचायत के विभिन्न गांव में करोना वायरस का प्रकोप कम करने के लिए दवाई का छिड़काव करवाया l गैर सरकारी संस्था मल्टीप्ल एक्शन रिसर्च ग्रुप के सहयोग के साथ चलाए गए इस अभियान के दौरान संस्था के सदस्यों ने हर एक चौक गली तथा मोहल्ले में जाकर दवाई की सप्रे की और लोगों से आह्वान किया कि वे अपने घरों में ही रहे! इस मौके पर अपने विचार प्रकट करते हुए सरपंच ओंकार सिंह ने कहा कि वायरस का प्रकोप कम करने के लिए पंचायत स्तर पर दवाई का छिड़काव किया गया है! उन्होंने संस्था के सदस्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुश्किल दौर में भी संस्था के सदस्य इस सामाजिक कार्य को अंजाम दे रहे हैं जिसके लिए उनकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है! सरपंच ने कहा कि आने वाले दिनों में भी इस अभियान को निरंतर जारी रखा जाएगा! उन्होंने पंचायत के सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह केंद्र सरकार द्वारा कोरोना वायरस को लेकर जारी किए गए निर्देशों का पूरी तरह से पालन करें और अपने घरों में ही रहने का आग्रह किया ताकि सभी  स्वस्थ रहें l वहीं बीडीसी सुचेतगढ़ ब्लॉक चेयरमैन तरसेम सिंह ने कहा कि पंचायतें के प्रतिनिधि अपने स्तर पर ही सप्रे करवाने के साथ जरूरतमंद लोगों में राशन बा खाना वितरित किया जा है l अभी तक ग्रामीण विकास विभाग की ओर से किसी भी पंचायत के ब्लॉक में सप्रे और राशन आदि के लिए राशि मुहैया नहीं करवाई गई l उन्होंने राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा कि हर पंचायत में राशन शहीद लोगों की दिक्कतों का समाधान करने के लिए राशि मुहैया करवाई जाए l इस दौरान चेयरमैन तरसेम सिंह ने पूर्व मंत्री चौधरी श्याम लाल की मौजूदगी में कई लोगों में राशन भी वितरित किए l मीरा साहब क्षेत्र में कृष्णा वेलफेयर सोसायटी की ओर से सैकड़ों मजदूरों व अन्य जरूरतमंद लोगों में राशन वितरित किया गया इस दौरान एसडीएम आर एस पुरा रामलाल शर्मा भी मौजूद थे l पंचायत खारिया के पंच चंद्र प्रकाश मोनू ने भी जरूरतमंद लोगों में राशन वितरित किया भाजपा महिला मोर्चा की आर एस पुरा जिला प्रधान मीता शर्मा सहित कई सामाजिक संगठनों की ओर से भी लोगों में राशन वितरित किया गया l
विज्ञापन
विज्ञापन

मीरा साहब में कृष्णा वेलफेयर सोसायटी की ओर से एसडीएम की मौजूदगी में राशन वितरण करते हुए - फोटो : AMAR UJALA
मीरा साहब में कृष्णा वेलफेयर सोसायटी की ओर से एसडीएम की मौजूदगी में राशन वितरण करते हुए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें