ज्यौड़ियां। उप जिला अस्पताल में कोरोना का टीका लगवाने आ रहे लोगों की सहायता के लिए पूर्व विधायक डॉ. कृष्ण लाल ने मुलाकात की। उन्होंने टीकाकरण करवाने के लिए आए लोगों की सहायता के लिए किए जा रहे इंतजामों को जायजा लिया। टीका लगवाने आ रहे लोगों को फल भी बांटे गए। बीएमओ सुदर्शन सिंह कटोच, डॉ पंकज खजूरिया ने बताया कि सभी को आसानी से टीका लगाया जा रहा है। पूर्व विधायक ने लोगों से मास्क लगाने की अपील के साथ सामाजिक दूरी बनाने की अपील की। कहा कि हाथों को लगातार सैनिटाइज करे। मौके पर मनमोहन सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष डिप्टी राम, पार्षद दीपक सिंह, सुभाष सिंह, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष गोविंद मल्होत्रा, संजय सिंह, अनूप सिंह, पंच जगतर सिंह मौजूद रहे।