सांबा। सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने वीरवार को नगर परिषद के सीईओ के साथ बैठक कर कस्बे में आवारा घूम रहे पशुओं की समस्या पर चर्चा की। समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की गई। संगठनों के पदाधिकारियों ने सीईओ से कहा कि पशुओं की टैगिंग करवाई जाए। सीईओ अमित चौधरी ने भरोसा दिलाया कि लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान भी चलाया जाएगा। बैठक में विकेश अंबा, अनिल मनकोटिया, मुनीश अबरोल मौजूद थे। संवाद