फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: कटड़ा-शिवखोड़ी में शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा, LG मनोज सिन्हा ने किया शुभारंभ

Thu, 21 May 2026 11:15 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कटड़ा से शिवखोड़ी के लिए हेलीकॉप्टर सेवा का शुभारंभ किया। 27 करोड़ की लागत से बने नए हेलीपैड पर शुरू हुई इस सेवा से श्रद्धालुओं, खासकर बुजुर्गों और दिव्यांगों को बड़ी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर सेवा - फोटो : X/@OfficeOfLGJandK
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माता वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाकर भगवान शिव से जुड़े दिव्य शिवखोड़ी धाम के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। वीरवार को कटड़ा से सीधे शिवखोड़ी के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो गई। जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने इसका शुभारंभ किया।
विज्ञापन


मनोज सिन्हा ने कहा कि सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और श्रद्धालुओं को आधुनिक सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए कार्य कर रही है। करीब 27 करोड़ की लागत से हेलीपैड का निर्माण पूरा किया गया है। यह पहले की तुलना में बड़ा और अत्याधुनिक है। यहां एक समय में पांच हेलीकॉप्टर उड़ान भर सकते हैं। इससे श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए हवाई सेवाओं का और विस्तार किया जा सकेगा। हेलीकॉप्टर सेवा से बुजुर्गों, महिलाओं और दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को सीधा लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनोज सिन्हा ने कहा कि माता वैष्णो देवी की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं की ओर से यहां अतिरिक्त हेलीकॉप्टर सेवा और सुविधाओं की लंबे समय से मांग की जा रही थी, जिसे अब पूरा कर दिया गया है। इसे और बेहतर बनाने के लिए प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रहा है। आने वाले समय में धार्मिक पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए परियोजनाएं शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन


हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने से कटड़ा और शिवखोड़ी क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय कारोबार को भी फायदा होगा। इस मौके पर श्राइन बोर्ड के सीईओ सचिन वैश्य, श्री माता वैष्णो देवी से विधायक बलदेव राज शर्मा, रियासी से विधायक कुलदीप राज दुबे भी मौजूद रहे।

हेली सेवा में खास-खास
-बुजुर्ग, दिव्यांग और कम समय में दर्शन की इच्छा रखने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत।
-त्रिकुटा पर्वत और पहाड़ी क्षेत्रों के हवाई दृश्य श्रद्धालुओं को लुभाएंगे।
-धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ एडवेंचर और एयर टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें