फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डायमंड क्रिकेट क्लब ने गोविंद क्रिकेट क्लब को 15 रनों से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। प्रभप्रीत की शानदार अर्द्धशतकीय पारी की बदौलत डायमंड क्रिकेट क्लब ने गोविंद क्रिकेट क्लब को स्वर्गीय जगजीत सिंह (जग्गा) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में 15 रनों से हरा दिया। प्रभप्रीत ने 49 गेंदों पर 59 रन बनाए।
विज्ञापन

इससे पहले गुरु तेग बहादुर स्टेडियम कैंप गोल गुजराल में वीरवार को डायमंड क्रिकेट क्लब और गोविंद क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया। डायमंड क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 145 रन बनाए और गोविंद क्रिकेट क्लब को जीत के लिए 146 रनों का लक्ष्य दिया। डायमंड क्रिकेट क्लब के लिए प्रभप्रीत शीर्ष स्कोरर रहे। वहीं, गोविंद क्रिकेट क्लब के लिए इरफान ने चार ओवर में दो विकेट लिए। जवाब में गोविंद क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 19 ओवर में 130 रन पर सिमट गई और मुकाबला 15 रनों से हार गई। गोविंद क्रिकेट क्लब के लिए पुष्पिंदर सिंह ने दो छक्कों और चार चौकों की मदद से सर्वाधिक 32 रन बना। प्रभप्रीत को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। टूर्नामेंट का आयोजन खालसा क्रिकेट क्लब की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें