फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एनसीए अंडर-19 ब्वॉयज कैंप के लिए ध्रुव का चयन

विज्ञापन
ध्रुव शर्मा
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) के मध्यक्रम बल्लेबाज ध्रुव शर्मा को राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) अंडर-19 ब्वॉयज कैंप के लिए चुना गया है। उनका चयन प्रतिस्थापन के रूप में हुआ है। पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और एनसीए प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण की तरफ से जेकेसीए को मिले पत्र में ध्रुव को जल्द राजकोट में टीम में शामिल होने के लिए कहा गया है। अंडर-19 पुरुष कूच बिहार ट्रॉफी 2023 में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के दौरान ध्रुव राष्ट्रीय चयनकर्ताओं की नजर में आए थे। उन्होंने ट्रॉफी में खेले पांच मैच की नौ पारियों में 346 रन बनाए थे, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें