फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डीजीपी ने सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा की

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात ने बुधवार को कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक वीके बिरदी के साथ उत्तरी कश्मीर के विभिन्न जिलों में सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा की। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि उन्होंने जिला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक की अध्यक्षता की, तत्पश्चात शांति एवं स्थिरता बनाए रखने के लिए विशेष पुलिस बल (एसओजी) के जवानों और जमीनी बलों के समर्पण की सराहना की। बता दें कि दौरान ज़मीन पर तैनात अधिकारियों द्वारा उन्हें मौजूदा स्थिति से अवगत कराया गया और बल की ऑपरेशनल तैयारियों के बारे में जानकारी दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें