फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डीजीपी ने स्वास्थ्य सुविधाओं का किया उद्घाटन

विज्ञापन
डीपीपी अस्पताल का निरीक्षण करते हुए
विज्ञापन
जम्मू डीजीपी दिलबाग सिंह ने पुलिस पत्नी कल्याण संघ की अध्यक्ष रबिंदर कौर के साथ पुलिस अस्पताल जम्मू का दौरा कर सुविधाओं का उद्घाटन किया। डॉक्टरों को पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के लिए सर्वोतम स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं प्रदान करने के लिए कहा।
विज्ञापन

जम्मू जोन के आईजी आनंद जैन ने डीजीपी का स्वागत किया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद उन्होंने लेबर रूम, प्रोस्थो लैब (डेंटल), एफएनएसी सेक्शन और बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर का उद्घाटन किया। डीजीपी ने उत्कृष्ट सुविधाएं प्रदान करने के लिए चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कोटवाल और उनकी टीम की सराहना की। इससे पहले डीजीपी ने रामबन के धरमुंड में डेल्टा फोर्स मुख्यालय का दौरा किया। ब्यूरो

आईजी ने डिजिटल उपकरणों का किया निरीक्षण

जम्मू। पीसीआर जम्मू में डिजिटल उपकरणों का निरीक्षण आईजी आनंद जैन ने किया। इस दौरान कामकाज को लेकर बैठक भी हुई। उन्होंने अधिकारियों को बेहतर काम करने के लिए दिशा-निर्देश दिए। विभिन्न स्थायी नाकों से लाइव फीड का प्रदर्शन लिया। डायल 100 और ओपीएस की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया। प्रौद्योगिकी और डिजिटल गैजेट्स को चेक किया। विभाग के साथ-साथ जनता को अधिकतम सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए सर्वोत्तम संभव प्रयास करने के लिए कहा। इसके अलावा पर्यवेक्षी अधिकारियों को एनडीपीएस और यूएपीए मामलों के लिए पोर्टल लॉग इन और ई-ऑफिस स्थापित करने की सलाह दी। ब्यूरो
विज्ञापन


कराधान, वित्तीय मामलों पर जागरूक किया

जम्मू। आयकर विभाग और उपायुक्त कार्यालय की ओर से करवाए कार्यक्रम में अधिकारियों को कराधान और वित्तीय मामलों पर जागरूक किया गया। आयकर उपायुक्त डॉ. मोहनीश डिगरा ने वित्तीय साक्षरता के महत्व पर जोर दिया और 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की भारत की आकांक्षा को रेखांकित किया। यहा रजनीश गुप्ता मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें