फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चिनाव से भूमि कटाव रोकने के लिए होंगे चार करोड़ खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढ़ नियंत्रण विभाग ने इंद्री मानचक से दरिया के पानी का रुख बदलने के लिए शुरू किया काम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ज्यौड़ियां। गांव इंद्री मानचक में चिनाब के पानी से हो रहा भूमि कटाव रोकने के लिए बाढ़ नियंत्रण विभाग चार करोड़ रुपये खर्च करेगा। वीरवार को विभाग की टीम ने मशीनरी लगाकर दरिया के पानी का रुख बदलने के लिए काम शुरू कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार, दरिया के पानी का बरसात में गांव इंद्री की तरफ बढ़ने लगा। इससे डर बना हुआ था। इसकी जानकारी लोगों ने एसडीएच खौड़ सतीश शर्मा को दी थी। एसडीएम ने बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों को जल्द पानी को रोकने के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश जारी किए थे। अब विभाग ने चिनाब दरिया से हो रहे भूमि कटाव रोकने और पानी की दिशा को बदलने के लिए मशीनरी लगा दी है। इंद्री और मानचक निवासी पूरन सिंह मन्हास, अनिल कुमार, अशोक कुमार, सुभाष सिंह, सरवन सिंह, बंसी लाल, करतार चंद, विकी मन्हास आदि ने प्रशासन का आभार जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें