जम्मू। जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल कठुआ के बसोहली में रणजीत सागर झील में वाटर स्पोर्ट्स सेंटर तैयार किया जाएगा। मंडलायुक्त डॉ. राघव लंगर मंगलवार को सेंटर के निर्माण के तौर-तरीकों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि बसोहली में स्थापित होने वाला सेंटर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए तैयार किया जाएगा, जो पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र होगा। स्पोर्ट्स काउंसिल के सचिव ने मंडलायुक्त को प्रोजेक्ट से अवगत करवाया। कहा कि काउंसिल और युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के अधिकारियों ने प्रस्तावित साइट का दौरा कर सेंटर के लिए सात कनाल नौ मरले जमीन को चिह्नित की है। सेंटर में जिम, लड़कों और लड़कियों के लिए छात्रावास, चेंजिंग रूम, सम्मेलन हॉल, सभागार, वीआईपी लाउंज, मेडिकल सेंटर, फूड कोर्ट होगा। यहां खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाएगा।