पौनी के पुरेया में गली का निर्माण शुरू करवाते हुए सरपंच तथा अन्य ग्रामीण।
- फोटो : REASI
पौनी। गांव पुरेया के सरदार मोहल्ला वार्ड 7 में सवा चार लाख रुपये की लागत से गली का निर्माण कराया जा रहा है। शुक्रवार को इसका काम सरपंच प्रकाश सिंह ने शुरू कराया। उन्होंने कहा कि गली के निर्माण में कुल चार लाख तेरह हजार रुपये खर्च होंगे। गली को बनाने के लिए रुपये कैपेक्स के तहत जारी किए गए हैं। इस मौके पर स्थानीय पंच और ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। वहीं, रियासी के वार्ड 8 और 9 के बीच में से गुुजर रहे नाले का निर्माण कार्य भी शुरू कराया गया। मौके पर म्यूनिसिपल काउंसिल के चेयरमैन सुदेश कुमार पुरी, डिप्टी चेयरमैन योग राज रैना, वार्ड 8 की पार्षद जहांआरा खान और कार्यकारी अधिकारी ठाकुर दास भी मौजूद रहे। नाले के निर्माण पर चार लाख रुपये खर्च होंगे। संवाद