फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में जल पर्यटन की अपार संभावनाएं : शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। राष्ट्रीय और अंतर्देशीय जलमार्गों के समग्र विकास को बल दिया जाए। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। यह बात खेल मंत्री सतीश शर्मा ने काजीरंगा असम में एक बैठक में कही। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में जल परिवहन की अपार संभावनाएं हैं। भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण की ओर से आयोजित अंतर्देशीय जलमार्ग विकास परिषद की बैठक में केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल मुख्य अतिथि रहे। बैठक में मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर के लिए विभिन्न विकास परियोजनाओं की घोषणा की। झेलम नदी में जल क्रीड़ा से पर्यटन को बढ़ावा देने और शहरी जल परिवहन पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ाने के लिए कहा गया। सतीश शर्मा ने स्थानीय समुदाय, यात्रियों आदि की आवाजाही सुविधाजनक बनाने के लिए सामुदायिक घाटों के विकास के लिए राज्य सरकारों और आईडब्ल्यूएआई के बीच निगम ढांचा स्थापित करने पर जोर दिया। उन्होंने मानसर, सरूईंसर, डल और वुलर झील में नाव उपलब्ध कराने और घाटों के निर्माण की मांग की। ब्यूरो

आंवला। वाल्व जो फट गया था-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें