फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अनंतनाग में सुरक्षा बढ़ाई, पुलिस ने एसओजी कैंप किया स्थापित

विज्ञापन
विज्ञापन
अनंतनाग। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने चित्तरगुल उत्तरसू में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) कैंप स्थापित किया है। रविवार को डीआईजी एसकेआर जाविद इकबाल ने कैंप का उद्घाटन किया। इसका उद्देश्य जिले में सुरक्षा ढांचे को मजबूत करना और सुरक्षाबलों की परिचालन दक्षता में सुधार करना है। यह सुविधा सुरक्षा चुनौतियों का अधिक प्रभावी ढंग से समाधान करने और किसी भी आकस्मिक स्थिति का तेजी से जवाब देने की क्षमता को बढ़ाएगी। डीआईजी ने विश्वास दिलाया कि नया एसओजी कैंप जिले में शांति और व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। एसएसपी अनंतनाग डॉ. जीवी संदीप चक्रवर्ती ने भी पहल के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि इससे सुरक्षाबलों के लिए समन्वय और प्रतिक्रिया समय में और सुधार होगा। मौके पर एसपी फुरकान कादिर, एसपी मुख्यालय अनंतनाग सज्जाद अहमद, एएसपी उत्तर कैंप ऐशमुकाम जीएच हसन और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें