फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मुजफ्फरपुर व चिमना चक में नए खंभे लगाने और तार बिछाने का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। गांव मुजफ्फरपुर और चिमना चक में लंबे समय से बिजली की समस्या बनी हुई थी। इससे घरेलू बिजली के साथ सिंचाई के लिए पंप व ट्यूबवेल चलाने में भी किसानों को परेशानी होती थी। अब बिजली विभाग राहत देने जा रहा है। गांवों में नए खंबे लगाने के साथ तार बिछाए जा रहे हैं। इससे समस्या से राहत मिलेगी। बीते दिनों भाजपा के युवा नेता अनिल कुमार के नेतृत्व में किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बिजली विभाग से संपर्क कर गांव की स्थिति से अधिकारियों को अवगत कराया था। इसके बाद अधिकारियों की टीम ने गांव का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। अब नए खंभे लगाने के साथ ही तार बिछाने का काम शुरू किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें