बिश्नाह। इस्माइलपुर कोठे गांव में श्री गुरु रविदास मंदिर में 10 लाख रुपये से किचन शेड बनाया जा रहा है। विधायक डॉ. राजीव कुमार भगत ने सोमवार को निर्माण कार्य शुरू करवाया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुसार मंदिर में और भी विकास कार्य शुरू करवाया जाएंगे। कार्यक्रम में मंदिर कमेटी के सदस्यों सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संवाद