सांबा। विधायक डॉ. देवंद्र मन्याल ने मंगलवार को रामगढ़ में दो सड़कों पर तारकोल डालने का शुभारंभ किया। इस काम के लिए 50 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। राडियां-स्वांखा व बंदराल-घो सड़क के उन्नयन पर 25-25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। विधायक ने कहा इन परियोजनाओं की शुरुआत से क्षेत्र में कनेक्टिविटी बेहतर होगी और स्थानीय लोगों के जीवन स्तर में सुधार आएगा। कार्यक्रम में अमित दुबे, नवीन शर्मा, नैंसी चौधरी, कस्तूरी लाल, रूप चंद , हरविंदर सिंह आदि माैजूद रहे। संवाद