सांबा। सीमावर्ती चिलयारी गांव में मंगलवार को 12 लाख रुपये की लागत से 100 केवी का बिजली का ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया। यह ट्रांसफार्मर विशेष रूप से किसानों की कृषि जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लगाया गया है। पूर्व डीडीसी सदस्य आशा रानी ने कहा कि ट्रांसफार्मर लगने के बाद गांव में खुशी है। अब सिंचाई और अन्य कृषि कार्यों में किसानों को काफी सहूलियत मिलेगी। इस माैके पर पूर्व उपाध्यक्ष कुलभूषण सिंह, हरबंस सिंह, पूर्व नायब सरपंच राजपुरा प्रशोत्तम कुमार, गणेश वर्मा, कमल वर्मा सहित बड़ी संख्या में गांव के लोग माैजूद रहे। संवाद