1.72 करोड़ रुपये से तैयार किया है पुल, लोगों को मिली राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। सुंब ब्लॉक के बेलिया गांव में बसंतर दरिया पर बने 100 मीटर लंबे झूला पुल का सोमवार को विधायक सुरजीत सिंह सलाथिया ने उद्घाटन किया। करीब 1.72 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस पुल का निर्माण लोक निर्माण विभाग ने कराया है। पुल शुरू होने से बेलिया गांव सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। संपर्क व्यवस्था मजबूत होगी। विधायक ने इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में अहम कदम बताते हुए विभाग के कार्य की सराहना की। स्थानीय लोगों ने भी पुल को बड़ी सौगात बताया।