सांबा। सुंब ब्लॉक के बेहड़ी से कटेरा तक 2.50 करोड़ से सड़क बनाई जाएगी। विधायक सुरजीत सिंह सलाथिया ने बुधवार को काम शुरू करवाया। स्थानीय लोगों के अनुसार वर्ष 1947 के बाद पहली बार इस मार्ग का निर्माण हो रहा है। सड़क बनने से आसपास के कई गांवों को बेहतर संपर्क सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों बजाकर खुशी जाहिर की। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के दूरदराज इलाकों तक सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। संवाद