विजयपुर। गढ़वाल से गांव तारापुर तक सड़क पर 80 लाख रुपये से तारकोल डाला जा रहा है। विधायक चंद्र प्रकाश गंगा ने सोमवार को इस काम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इस सड़क के निर्माण से गढ़वाल से तारापुर तक आने-जाने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी। क्षेत्र के कई गांवों को भी लाभ होगा। विधायक गंगा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में क्षेत्र में कई विकास परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजय कुमार, मंडल अध्यक्ष धीरज शर्मा, जिला महामंत्री किसान मोर्चा परवीन कुमार, युवा नेता उधम सिंह सहित अन्य माैजूद रहे। संवाद