फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बकोर में विकास कार्यों के लिए सांसद ने पांच लाख रुपये देने की घोषणा की

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। पंचायत बकोर के गांव धौंचक डडोरा में भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकुश चौधरी की अध्यक्षता में रविवार को कार्यक्रम हुआ। इसमें सांसद जुगल किशोर शर्मा मुख्य रहे। सांसद ने बकोर के विकास के लिए अपनी निधी से पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। ग्रामीणों ने ज्यौड़ियां से पलांवाला तक मुख्य सड़क, बिजली-पानी, चिनाब नदी के तटों को मजबूत करने के लिए बांध बनाने की मांग की। कार्यक्रम में पूर्व विधायक छंब डॉ. कृष्ण लाल भगत, पूर्व विधायक अखनूर राजीव शर्मा, डीडीसी सदस्य भूषण बराल, डीडीसी सदस्य सुरेश शर्मा, पूर्व वाइस चेयरमैन दलजीत सिंह, जिला किसान मोर्चा के प्रधान पुरुषोत्तम सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य किसान मोर्चा व सांबा सह प्रभारी मनमोहन सिंह सहित कई कार्यकर्ता माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें