अखनूर। कस्बे के मुख्य बाजार में स्थित सुंगल मोड़ से पक्का डंगा तक लिंक रोड पर 17.50 लाख रुपये से तारकोल डाला जा रहा है।विधायक मोहन लाल भगत ने मंगलवार को इसका काम शुरू करवाया। विधायक ने कहा कि यह सड़क कस्बे के मुख्य बाजार के बीच से गुजरती है। इससे प्रतिदिन बड़ी संख्या में व्यापारी, दुकानदार और आम नागरिक आवागमन करते हैं। सड़क बेहतर होने से सुविधा मिलेगी और बाजार की रौनक बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि जियो पोता घाट पर सौंदर्यीकरण का कार्य प्रगति पर है। पुराने अस्पताल भवन में भी जल्द विकास कार्य शुरू किया जाएगा। संवाद