फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गांव रखा को साैंपा 63 केवी का ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। ब्लॉक मैरा मैंदरियां की पंचायत बलगाड़ा के गांव रखा में मंगलवार को 63 केवी के ट्रांसफार्मर का लोकार्पण किया। इस निर्माण पर नाै लाख रुपये खर्च किए गए हैं।पूर्व डीडीसी सदस्य पंडित सुरेश शर्मा ने अपने पांच साल के कार्यकाल को जनता की सेवा को समर्पित बताते हुए कहा कि पहले दिन से लेकर अंतिम दिन तक लगातार क्षेत्र के लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान में जुटे रहे। क्षेत्र में लो-वोल्टेज की समस्या से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। ट्रांसफार्मर स्थापित होने से अब गांववासियों को बड़ी राहत मिलेगी। कार्यक्रम में सूबेदार (रि.) सुखदेव राज, बाबू राम, पवन कुमार, श्यामलाल, सुदेश कुमार, फैजू राम सहित ग्रामीण माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें