सुंजवा में फुटपाथ निर्माण कार्य का शुभारंभ करते विधायक विक्रम रंधावा। श्रोत पार्टी
जम्मू। विधायक विक्रम रंधावा ने वीरवार को सुंजवां में फुटपाथ का निर्माण कार्य शुरू करवाया। रंधावा ने कहा कि इस का पर 1.90 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी व आम जनता को आवागमन में आ रही परेशानियां खत्म होंगी। विधायक ने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि गुणवत्ता परक निर्माण कार्य कराएं। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। माैके पर नगर निगम के एसई फिरदौस अहमद, लोकेश गुप्ता, सुरजीत सिंह, अजय शर्मा, पंकज बराड़ आदि मौजूद थे। ब्यूरो