लेह निमू फोर लेन राजमार्ग परियोजना को लेकर बैठक करते निर्माण विभागों से जुड़े अधिकारी। स्त्रोत
जम्मू/लेह। लेह-निम्मू फोरलेन राजमार्ग परियोजना को लेकर एलएएचडीसी परिषद सचिवालय में बैठक की गई। इसमें अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण, आरसीसी के कमांडिंग अधिकारी सहित सभी कार्यकारी अभियंता मौजूद रहे। साइट इंजीनियर विवेक कुमार ने परियोजना के निर्माण को लेकर विस्तार से जानकारी दी। बहुप्रतीक्षित परियोजना को लेकर लगातार समीक्षा बैठकें की जा रही हैं। इसमें संबंधित निर्माण विभागों को उनकी जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई। ब्यूरो