फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: निर्माण और तोड़फोड़ सामग्री के निस्तारण के लिए बनाएं प्रस्ताव

विज्ञापन
निर्माण, तोड़फोड़ सामग्री के निस्तारण को बने प्रस्ताव
विज्ञापन
- आयुक्त सचिव ने दिए निर्देश, बिल्डिंग सेंटर में अतिरिक्त ब्लॉक का किया उद्घाटन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बिल्डिंग सेेंटर जम्मू-कठुआ में निर्माण और तोड़फोड़ के बाद सामग्री के निस्तारण के लिए प्रस्ताव तैयार किए जाएं और इसे जमा करवाएं। ये निर्देश आवास एवं शहरी विकास विभाग की आयुक्त सचिव मंदीप कौर ने बिल्डिंग सेंटर के कामकाज का जायजा लेने के लिए दौरान अधिकारियों को दिए। आयुक्त सचिव ने अतिरिक्त कार्यालय ब्लॉक का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिल्डिंग सेंटर की ओर से सेंटर भवन तकनीकों और कामकाज में कम लागत वाली निर्माण सामग्री मुहैया करवा रहा है। इससे निर्माण कार्यों को बढ़ावा मिल रहा है। सेंटर के निदेशक कफील अहमद फिरोजी ने बताया कि भवनों को पर्यावरण के अनुकूल बनाया जा रहा है। वहीं, गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। सार्वजनिक रूप से गलियों, नालियों, फुटपाथों, चारदीवारी और घरों के निर्माण में गुणवत्ता युक्त सामग्री प्रयोग हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें