फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइपलाइन में चल रही परियोजनाओं के काम में लाई जाए तेजी : डुल्लू

विज्ञापन
पाइपलाइन में चल रही विकास परियोजनाओं के काम में लाई जाए तेजी : डुल्लू
विज्ञापन
- सीएस ने आवास विभाग के प्रमुख विकासात्मक प्रोजेक्टों की समीक्षा कर दिए निर्देश
विज्ञापन

अमर उ जाला ब्यूरो
जम्मू। वर्तमान में पाइपलाइन में चल रही सभी शहरी विकास परियोजनाओं में तेजी लाई जाए। इससे न केवल शहरी बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया जाएगा। यह निर्देश यूटी में आवास और शहरी विकास विभाग की उच्च स्तरीय बैठक में मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने जारी किया है। उन्होंने कहा कि शहर का बुनियादी ढांचा ही विकास प्रक्रिया की पहचान है। उन्होंने विकासात्मक परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के महत्व पर जोर दिया।
बैठक में आयुक्त सचिव मनदीप कौर ने जम्मू-कश्मीर के शहरी परिदृश्य को बदलने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण विकास और आगामी पहलों के बारे में जानकारी दी। महत्वपूर्ण विषयों में शहरी विकास को बढ़ावा देने के लिए संसाधन के रूप में भूमि का लाभ उठाने की रणनीतियां, शहरी भूमि का टिकाऊ और कुशल उपयोग सुनिश्चित करना शामिल था। बैठक में भवन निर्माण की अनुमति प्राप्त करने के लिए एक सुव्यवस्थित और पारदर्शी प्रणाली शुरू करने पर भी चर्चा हुई। श्रीनगर में झेलम नदी में जल परिवहन सेवा की स्थिति, कनेक्टिविटी बढ़ाना और लोगों को पर्यावरण-अनुकूल परिवहन विकल्प प्रदान करने को कहा। व्यापक शहरी विकास और योजना पर ध्यान केंद्रित करते हुए जम्मू मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (जेएमआरडीए) और श्रीनगर मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एसएमआरडीए) से संबंधित प्रगति अपडेट और भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जम्मू में बस स्टैंड पर नवनिर्मित अत्याधुनिक बहुस्तरीय पार्किंग की स्थिति पर मंथन किया गया। इसने सरकार के लिए राजस्व प्राप्त करने के अलावा जनता के लिए आसानी और रोजगार लाने के लिए इसके बेहतर उपयोग पर जोर दिया। दोनों शहरों में हाल ही में शुरू की गई ई-बसों पर चर्चा हुई। बैठक में सतत शहरी वृद्धि और विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें