फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सिद्दड़ा में बना एनआईए का प्रदेश कार्यालय, गृहमंत्री ने किया उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
- आधुनिक तकनीक वाले पूछताछ कक्ष समेत कई सुविधाएं, आपराधिक मामला प्रबंधन प्रणाली भी लागू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) का जम्मू के सिद्दड़ा में नया आवासीय परिसर बनाया गया है। गृहमंत्री अमित शाह ने वीरवार को वर्चुअल माध्यम से इसका उद्घाटन किया। परिसर में आधुनिक ढांचा विकसित किया गया है। अपराधियों को रखने से लेकर आधुनिक पूछताछ कक्ष तैयार किया गया है।
इसके अलावा एनआईए के आपराधिक मामला प्रबंधन प्रणाली को भी शुरू किया गया। यह अत्याधुनिक प्रणाली सॉफ्टवेयर से न केवल जांच में मानकीकरण लाएगा, बल्कि देश भर में आतंक से संबंधित डेटा के आसान और सुव्यवस्थित संकलन को भी सक्षम करेगा। सॉफ्टवेयर ऐसे समय में लांच हुआ है, जब भारत विभिन्न आतंकवादी संगठनों से बढ़ते खतरों, साइबर-स्पेस, डार्क-वेब, ड्रोन, क्राउड-फंडिंग, क्रिप्टो-मुद्राओं के उपयोग, इनक्रिप्टेड के व्यापक उपयोग के रूप में नई चुनौतियों का सामना कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकवादी वित्तपोषण, हथियारों की आवाजाही और अन्य आतंकवादी समर्थन गतिविधियों के लिए नई प्रौद्योगिकियों के उपयोग के अलावा संचार मंच भी शामिल हैं। यह एनआईए और राज्य पुलिस बलों को भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय सुरक्षा संहिता के रूप में औपनिवेशिक युग के बाद के नए आपराधिक कानूनों को लागू करने की तैयारी में मदद करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें