फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रियल एस्टेट परियोजना के पंजीकरण में अब लाई जाएगी तेजी, लोग होंगे लाभान्वित

विज्ञापन
विज्ञापन
रियल एस्टेट क्षेत्र की पारदर्शिता, जवाबदेही को बढ़ावा देना ऐतिहासिक पहल : चंद्रा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। रियल एस्टेट क्षेत्र की पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देना एक ऐतिहासिक पहल है। रियल एस्टेट परियोजनाओं के पंजीकरण में अब तेजी लाई जाएगी। इससे ज्यादा लोग लाभान्वित हो सकेंगे। समय पर चल रही परियोजना को काम पूरा करवाया जाएगा। इसके लिए वाकायदा लक्ष्य निर्धारित किया जाएगा। लेनदेन प्रक्रियाओं में पारदर्शिता लाने के प्रयास किए जाएंगे। यह बात यह बात जम्मू-कश्मीर रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथाॅरिटी के अध्यक्ष सतीश चंद्रा ने बैठक में कही। इस मौके पर आवास एवं शहरी विकास विभाग की आयुक्त सचिव मनदीप कौर भी मौजूद रहीं। इस इस दौरान जेके रेरा के प्रावधानों और आवश्यकताओं के बारे और विभाग ने रेरा अधिनियम 2016 और अथारिटी के नियम 2020 के प्रावधानों पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी है ।
अथारिटी के अध्यक्ष ने अधिनियम के अनुपालन के महत्व पर जोर दिया, जो घर खरीदारों के हितों की रक्षा और रियल एस्टेट क्षेत्र की अखंडता को बढ़ाने के लिए बनाया गया है। उन्होंने रियल एस्टेट परियोजनाओं के पंजीकरण, समय पर परियोजना को पूरा करने और पारदर्शी लेनदेन प्रक्रियाओं सहित अधिनियम के महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

जनादेश के कार्यान्वयन के संबंध में विचारों और चिंताओं के आदान-प्रदान की अनुमति देते हुए हितधारकों, नियामक निकाय और सरकार के बीच एक व्यापक संवाद की सुविधा प्रदान करने को कहा। स्थानीय रियल्टी प्रमोटरों और रियल एस्टेट एजेंटों की उत्साहपूर्ण भागीदारी नियामक आदेशों के साथ जुड़ने के लिए क्षेत्र की उत्सुकता को दर्शाता है।
विज्ञापन






रियर एस्टेट क्षेत्र को दिया जाए बढ़ावा : मनदीप कौर
जम्मू। रियल एस्टेट क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए नियामक प्रक्रियाओं को आसान बनाने पर काम काम होगा। साथ ही पारदर्शिता बढ़ाने और निवेशक-अनुकूल नीतियों को लागू करने सहित क्षेत्र में विकास को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न रास्ते तलाशे जाएंगे। जम्मू-कश्मीर को एक रियल एस्टेट और औद्योगिक केंद्र में बदलने पर सरकार काम कर रही है। जो क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देने में सक्षम है। यह बात जम्मू-कश्मीर में रियल एस्टेट क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण विकास को लेकर सिविल सचिवालय जम्मू में आवास एवं शहरी विकास विभाग की आयुक्त सचिव मनदीप कौर और आयुक्त सचिव उद्योग विक्रमजीत सिंह ने कही। राष्ट्रीय रियल एस्टेट विकास परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल मौजूद रहा। जो क्षेत्र की रियल एस्टेट वृद्धि की दिशा में एक सहयोगात्मक प्रयास को दर्शाता है। बैठक का प्राथमिक फोकस रियल एस्टेट शिखर सम्मेलन 1.0 के प्रमुख परिणामों पर फिर से विचार करना रहा। इसकी पहलों की वर्तमान स्थिति का मूल्यांकन करने पर रणनीति बनाई गई। चर्चाओं में जम्मू और कश्मीर के रियल एस्टेट बाजार की अद्वितीय क्षमता का लाभ उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें