फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: विस्थापितों को जमीन मुहैया करवाएगी प्रदेश सरकार- उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

Wed, 13 Mar 2024 11:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

एलजी ने पीओजेके और पश्चिमी पाकिस्तान शरणार्थियों को लंबित मांग पूरी होने पर बधाई दी। कहा कि सुकेतर में 40 कनाल 17 मरला में भवन का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : डीआईपीआर, जम्मू-कश्मीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र शासित प्रदेश सरकार विस्थापितों को भूमि स्वामित्व व अधिकार देने लिए प्रतिबद्ध है। यह बात उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने सुकेतर में पीओजेके भवन की आधारशिला रखने के दौरान कही। उन्होंने कहा, अब विस्थापितों को भी देश के नागरिक के समान अधिकार और आगे बढ़ने के सामान अवसर मिलेंगे। अब वे न केवल वोट डाल सकते हैं, बल्कि चुनाव भी लड़ सकते हैं। व्यावसायिक शिक्षा व सरकारी नौकरी प्राप्त करने करने आस भी पूरी कर सकते हैं।
विज्ञापन


एलजी ने पीओजेके और पश्चिमी पाकिस्तान शरणार्थियों को लंबित मांग पूरी होने पर बधाई दी। कहा कि सुकेतर में 40 कनाल 17 मरला में भवन का निर्माण किया जाएगा। इसमें समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने और सामुदायिक कार्यालय प्रदान किया जाएगा। विस्थापित व्यक्तियों के कल्याण के लिए अन्य बुनियादी ढांचे के अलावा एक बलिदान स्तंभ और एक एम्फीथिएटर शामिल होगा। पीओजेके भवन विस्थापित व्यक्तियों को सम्मान और अधिकार देने के लिए सरकार की अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जो अपने अधिकारों से वंचित थे और दशकों से अत्याचार सह रहे थे।

सिन्हा ने विस्थापित परिवारों के सामाजिक-आर्थिक व राजनीतिक सशक्तीकरण के लिए प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में सरकार के संकल्प पर प्रकाश डाला। भारत सरकार और जम्मू-कश्मीर प्रशासन विस्थापित परिवारों की जरूरतों और मांगों के प्रति संवेदनशील है। उप राज्यपाल ने समुदाय के सदस्यों से सरकार की ओर से आयोजित किए जा रहे विशेष शिविरों का लाभ उठाने का भी आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें