फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूरदराज इलाकों में 4जी नेटवर्क की संतृप्ति करें : मुख्य सचिव

विज्ञापन
मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने शुक्रवार को राष्ट्रीय ब्रांडबैंड मिशन के कार्यान्वयन की प्रगति की समीक
विज्ञापन
अधिकारियों को दिए निर्देश, संचार टावरों की स्थापना के काम में तेजी लाई जाए
विज्ञापन

बाधाओं को दूर करने के लिए आईटी विभाग नोडल एजेंसी के रूप में काम करेगा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने राष्ट्रीय ब्रॉडबैंड मिशन के तहत दूरसंचार बीएसएनएल से जम्मू कश्मीर के दूरदराज के इलाकों में 4जी कनेक्टिविटी को संतृप्त करने पर जोर दिया है। कहा, कार्यान्वयन एजेंसियां निर्दिष्ट स्थानों पर संचार टावरों की स्थापना के अपने काम में तेजी लाएं। इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत बिना किसी देरी के वंचित क्षेत्रों में 4जी नेटवर्क सहित बेहतर संचार सुविधाएं सुनिश्चित बनाई जाएं।
मुख्य सचिव ने शुक्रवार को राज्य ब्रॉडबैंड समिति की बैठक में जम्मू-कश्मीर में उक्त योजना के कार्यान्वयन की समीक्षा करते हुए आईटी विभाग को इस कार्यक्रम के सुचारू कार्यान्वयन में बाधा बनने वाली बाधाओं के निपटान को एक नोडल एजेंसी के रूप में कार्य करने की सलाह दी। नियमित रूप से इसकी प्रगति की समीक्षा की जाए, ताकि चिन्हित गांवों को कवर करके मिशन को सफल बनाया जा सके। उन्होंने टावरों को जल्द कार्यात्मक बनाने के लिए विभिन्न विभागों के बीच समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया। ऐसे अन्य स्थानों पर प्रचलित आरओडब्ल्यू नियमों का अध्ययन किया जाए जिसमें आवश्यक बदलाव की जरूरत है। उन्होंने केबल बिछाने का काम पूरा होने के तुरंत बाद सड़कों और रास्तों के प्रभावी जीर्णोद्धार और पुनर्निर्माण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि डिजिटल संचार बुनियादी ढांचे के तेजी से विकास को सक्षम करने, डिजिटल सशक्तिकरण और समावेशन के लिए डिजिटल विभाजन को पाटने और सभी के लिए ब्रॉडबैंड की सस्ती व सार्वभौमिक पहुंच प्रदान करने के लिए सरकार ने राष्ट्रीय ब्रॉडबैंड मिशन की परिकल्पना की है। यूटी में 96 स्थानों पर फाउंडेशन और 13 स्थानों पर टावर निर्माण का कार्य चल रहा है। जबकि 109 स्थानों पर टॉवर निर्माण के अलावा 175 स्थानों पर फाउंडेशन का काम पहले ही पूरा हो चुका है। अन्य प्रासंगिक मुद्दों के अलावा कॉल बिफोर यू डिग पोर्टल, डिजिटल कम्युनिकेशन रेडीनेस इंडेक्स, भारतनेट पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें