जम्मू। महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में अपने प्रयास में मिशन यूथ ने तेजस्विनी योजना को शुरू किया है। इसी वर्ष जून मैं उपराज्यपाल ने योजना की अधिकारिक शुरुआत की थी। तेजस्विनी किशोरों और युवा महिलाओं के लिए एक स्टार्ट अप फंडिंग योजना है,जो उन्हें स्वयं के व्यावसाय शुरू करने में मदद करती है। योजना का उद्देश्य 18 से 35 वर्ष की युवा महिलाओं को उनके कौशल, प्रशिक्षण, योग्यता और स्थानीय परिस्थितियों के अनुकूल लाभकारी स्वरोजगार उद्यम स्थापित करने के लिए वितीय सहायता प्रदान करना है। योजना के तहत, महिला उद्यमियों को मुद्रा के तहत जम्मू-कश्मीर बैंक से 5.00 लाख रुपये की वितीय सहायता प्राप्त करने की सुविधा दी जाएगी। मिशन यूथ परियोजना लागत का 50,000 या 10% सब्सिडी के रूप में मदद करेगा। मिशन यूथ ने इस वित वर्ष योजना के तहत 2000 महिला उद्यमियों को कवर करने का लक्ष्य रखा है। योजना के तहत आवेदनों की प्रक्रिया के लिए मिशन यूथ जल्द ऑनलाइन पोर्टल को शुरू करेगा। ब्यूरो