फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: असुरक्षित घोषित इमारत में की जा रही जीवन की रक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
खस्ताहाल इमारत में चल रहा बैनगलाड़ का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, लोगों को जाने में भी लगता डर
विज्ञापन

एक वर्ष पहले असुरक्षित घोषित की गई थी इमारत, न मरम्मत हुई न स्थानांतरित किया स्वास्थ्य केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांव बैनगलाड़ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की इमारत खस्ताहाल है। भवन निर्माण विभाग ने इसे असुरक्षित घोषित किया है, फिर भी विभाग ने स्वास्थ्य केंद्र को न स्थानांतरित किया और न ही इमारत की मरम्मत कराई। लोगों का उपचार आज भी इसी इमारत में किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इमारत में उपचार कराने के लिए जाने में भी उन्हें डर लगता है।
स्थानीय मोहिंदर पाल विक्का ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कई बार केंद्र को गांव के एक कम्युनिटी हॉल में शिफ्ट करने को कहा है, लेकिन विभाग कर नहीं पाया। वहीं, पूर्व सरपंच राम पाल शर्मा ने बताया कि गांव में स्वास्थ्य विभाग की इमारत को बने 40 वर्ष से अधिक हो बीत गए हैं। इमारत की नींव कमजोर हो चुकी है। यहां कभी भी कोई हादसा हो सकता है। इसे तुरंत शिफ्ट किया जाए। पंच निशा रानी बोलीं कि स्वास्थ्य केंद्र की इमारत को एक वर्ष पूर्व असुरक्षित घोषित किया गया था। फिर भी विभाग ने आज तक उस का कोई विकल्प नहीं खोजा। लगता है विभाग किसी हादसे का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमने पंगदोर गांव में स्वास्थ्य विभाग की इमारत में पीएचसी को शिफ्ट करने के लिए कहा है। लेकिन, स्थानीय लोग नहीं मान रहे। गांव के ही कम्युनिटी हॉल में मरम्मत कार्य अधिक है। ऐसे में फंड के लिए भी उच्च अधिकारियों को बताया है। इस इमारत को तोड़कर नई इमारत बनाने के लिए 2 करोड़ 48 लाख की योजना भी बनाई गई है। शीघ्र ही इस पर काम किया जाएगा।
- सुरेश चंद्र, बीएमओ, स्वास्थ्य विभाग सांबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें