फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सड़क बना दी दोहरी, जल निकासी का इंतजाम ही नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
करोड़ों रुपये खर्च कर दोहरी की सड़क पर भर रहा बारिश का पानी
विज्ञापन

सड़क हो रही खराब, पानी भर जाने से यात्री भी हो रहे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। सतवारी-आरएस पुरा सड़क का दोहरीकरण पीडब्ल्यूडी ने कर दिया है। लेकिन, सड़क के किनारों पर पानी की निकासी के लिए नालों का निर्माण नहीं किया। इससे बारिश होने पर सड़क पर पानी भर जाता है, और यात्रियों को दिक्कत होती है। साथ ही सड़क भी टूटना शुरू हो गई है।
विज्ञापन

कुलिया से आरएस पुरा तक सड़क का दोहरीकरण करने के लिए पीडब्ल्यूडी ने 10 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। सड़क के किनारों पर नालों का निर्माण न किए जाने से एक-दो घंटे की बारिश से सारा पानी सड़क पर ही जमा हो जाता है। फिर यह पानी यात्रियों को घंटों परेशान करता है। पंचायत कोटली शाह दौला के सरपंच बद्रीनाथ शर्मा का कहना है कि दिन में दूर से सड़क पर भरा पानी दिख जाता है। लेकिन, रात को पानी दिखाई न देने से कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद पीडब्ल्यूडी ने सड़क निर्माण करते हुए नाले नहीं बनाए। पूर्व सरपंच अजीत सिंह ने कहा कि करोड़ों रुपये खर्च कर सड़क बनाई जाती है। लेकिन, बारिश में सड़क टूट जाए तो जनता का पैसा बर्बाद होता है। विभाग को यह पैसा सोच समझकर खर्च करना चाहिए।
विज्ञापन

-
नालों का निर्माण करवाने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा है। अभी तक ऊपर से कोई जवाब नहीं मिला है।
- भूपेंद्र कुमार, एईई, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें