फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मैरा मांदरेया को मिलेगी पानी की समस्या से निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीसी सदस्य ने एक करोड़ 75 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। भाजपा नेता एवं डीडीसी सदस्य पंडित सुरेश शर्मा ने मंगलवार को विधानसभा छंब की पंचायत मैरा मांदरेया में जल जीवन मिशन के अंतर्गत एक करोड़ 75 लाख की पानी की पाइपलाइन डालने का काम शुरू करवाया। यह पाइपलाइन मैरा मोहल्ला, ठगर मोहल्ला, पुरन सिंह मोहल्ला, नरगाडा मोहल्ला, मांदरेया, सेंटर मोहल्ला रेहनी, मुंद, भगत मोहल्ला, आदि जगहों पर लगाई जाएगी।
विज्ञापन

उक्त क्षेत्रों में पानी की समस्या रहती है। पाइप ओवरलोड होने के कारण लोगों के घरों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पाता है। नई पाइपलाइन लगने से लोगों की पानी की समस्या का समाधान होगा। डीडीसी सदस्य ने कहा कि मैरा मांदरेया मे एक नए ट्यूबवेल का निर्माण किया जाएगा। इसमें 50 हजार गैलन की क्षमता वाला जलाशय मैरा में और 30 हजार गैलन वाला जलाशय मांदरेया में बनाया जाएगा। इन दो जलाशयों से पंचायत में पानी की समस्या से लोगों को स्थायी निजात मिलेगी। मौके पर बीडीसी सुषमा देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. रामलाल शर्मा, मंडल महामंत्री चंचल सिंह, मंडल उपाध्यक्ष अशोक पुरोहित, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें