फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: खिलाड़ियों के नहीं आ रहा काम, अखनूर का स्टेडियम लोकार्पण से पहले हो गया जर्जर

विज्ञापन
विज्ञापन
13 वर्ष पहले शुरू हुआ निर्माण कार्य, एक साल पहले लगीं हैं लाइट खेल परिषद की अनदेखी से न स्टेडियम पूरा, न लाइट हुईं रोशनसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अखनूर। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के पर्यवेक्षण में जहां एक तरफ प्रदेश में खेल ढांचे के सुधार करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ अखनूर के पलवां गांव में जम्मू-कश्मीर खेल परिषद की ओर से करोड़ों रुपये खर्च कर बनाए आउटडोर स्टेडियम के लोकार्पण का स्थानीय लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।
करीब 13 वर्ष पूर्व 8 मई 2010 को पलवां गांव में इस स्टेडियम का नींव पत्थर तत्कालीन खेलमंत्री आरएस चिब और स्वास्थ्य मंत्री शाम लाल शर्मा ने सांसद मदन लाल शर्मा की मौजूदगी में रखा था। बीते 13 वर्ष में स्टेडियम के नाम पर मात्र एक पवेलियन बनाया गया। उसकी भी स्थिति आज दयनीय है। पवेलियन की आधी छत तेज हवाओं से क्षतिग्रस्त हो गई है। उसकी सुध खेल परिषद के किसी भी अधिकारी ने अब तक नहीं ली। प्रदेश प्रशासन ने वर्ष 2022 तक जम्मू-कश्मीर के लगभग 50 स्टेडियम व खेल मैदानों को फ्लड लाइट दी। इनमें पलवां का स्टेडियम भी शामिल है। लेकिन, यहां लगाई लाइट ने अभी तक एक भी बार रोशनी नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों के अनुसार स्टेडियम में लगी लाइटों को अभी तक बिजली की सप्लाई नहीं दी गई है। लोगों का कहना है कि सरकार तो अपनी तरफ से निरंतर प्रयास कर रही है कि जम्मू-कश्मीर में युवाओं के लिए विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं। लेकिन, विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण सरकार के प्रयास जमीनी स्तर पर नहीं उतर पा रहे। खेल प्रेमियों ने आउटडोर स्टेडियम को लेकर चिंता जताई है और उपराज्यपाल प्रशासन से जल्द स्टेडियम को ठीक कर लोकार्पण करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें