जम्मू। जेकेआरटीसी ने जम्मू से किरची के लिए बस सेवा शुरू की है। बस सेवा शुरू होने से किरची सहित आसपास क्षेत्रों के लोगों को राहत मिली है। रविवार को इसका शुभारंभ किया गया। बस रोजाना जम्मू से सुबह पांच बजे रवाना होगी, जो सुबह साढ़े छह बजे टाउनहॉल चौक उधमपुर, साढ़े सात बजे चिनैनी, 10 बजे लट्टी और 11 बजे किरची पहुंचेगी। वापसी में दोपहर एक बजे किरची से रवाना होगी। रविवार को किरची के सरपंच ने बस के आगमन पर चालक और सहचालक का स्वागत किया और शगुन के तौर पर 100-100 रुपये दिए। स्थानीय लोगों ने जेकेआरटीसी का आभार जताया। जीएम ऑपरेशनल जम्मू सुदेश गुप्ता ने कहा कि बस को स्थानीय लोगों और कर्मचारियों की मांग पर शुरू किया गया है।