बिलावर। कस्बे के मुख्य बाजार की गली में टूटे हुए लोहे के जाले हादसों को न्योता दे रहे हैं। स्थानीय दर्पण कुमार व अन्य लोगों ने बताया कि मुख्य बाजार में हर दिन हजारों लोग पहुंचते हैं, जिन्हें आवागमन में काफी दिक्कतें उठानी पड़ती है। मुख्य बाजार की गली में दर्जनों लोहे के जाले टूटे हुए हैं, जिन्हें ठीक नहीं किया जा रहा। नगर कमेटी से मांग है कि पुराने जालों को बदलकर नए जाले लगाए जाएं, जिससे लोगों को परेशानियां न उठानी पड़ें। इस संबंध में नगर कमेटी अध्यक्ष उमाकांत बसोत्रा ने बताया कि कमेटी ने जाले ठीक करने के लिए टेंडर लगाए हैं। जल्द ही इन्हें ठीक करने का काम शुरू किया जाएगा। संवाद