ठीक करवाई गई सुरक्षा दीवार, संवाद।
- फोटो : KATHUA
बिलावर। भड्ड पंचायत की फंगाल सड़क पर क्षतिग्रस्त हुई सुरक्षा दीवार को लोक निर्माण विभाग ने ठीक करा दिया है। एक महीना पहले हुई मूसलाधार बारिश से यह सुरक्षा दीवार ढह गई थी। विभाग के कनिष्ठ अभियंता मोहम्मद रजाक ने बताया कि संबंधित ठेकेदार को विभाग ने नोटिस जारी किया गया था, जिसके बाद ठेकेदार ने दीवार को अपने खर्चे पर ठीक कर दिया है। विभाग से जारी निर्देशानुसार ठेकेदार की ओर से कराए गए किसी भी निर्माण को अगर तीन सालों के भीतर क्षति पहुंचती है, तो उसे ठेकेदार ही ठीक कराता है। संवाद