फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त हुई सुरक्षा दीवार कराई दुरुस्त

विज्ञापन
ठीक करवाई गई सुरक्षा दीवार, संवाद। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
बिलावर। भड्ड पंचायत की फंगाल सड़क पर क्षतिग्रस्त हुई सुरक्षा दीवार को लोक निर्माण विभाग ने ठीक करा दिया है। एक महीना पहले हुई मूसलाधार बारिश से यह सुरक्षा दीवार ढह गई थी। विभाग के कनिष्ठ अभियंता मोहम्मद रजाक ने बताया कि संबंधित ठेकेदार को विभाग ने नोटिस जारी किया गया था, जिसके बाद ठेकेदार ने दीवार को अपने खर्चे पर ठीक कर दिया है। विभाग से जारी निर्देशानुसार ठेकेदार की ओर से कराए गए किसी भी निर्माण को अगर तीन सालों के भीतर क्षति पहुंचती है, तो उसे ठेकेदार ही ठीक कराता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें