फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर गिरे मलबे को उठाने का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। कस्बे के नाज खेल मैदान की तरफ जाने वाली सड़क पर गिरे मलबे को उठाने का काम लोक निर्माण विभाग ने शुरू कर दिया है। शुक्रवार को विभाग के कनिष्ठ अभियंता मोहम्मद रजाक ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी लगाकर मलबा उठाने के काम की शुरुआत कराई। रजाक ने बताया कि सड़क किनारे एक पहाड़ी के खिसक जाने से करीब सौ मीटर सड़क पर मलबा गिरा है, जिसे जल्द ही उठा लिया जाएगा। मौसम साफ रहता है तो शनिवार तक सड़क पर यातायात बहाल हो जाएगा। बता दें कि वीरवार को अमर उजाला ने सड़क पर यातायात बहाल करने की खबर को प्रकाशित किया गया था। इसके बाद लोक निर्माण विभाग हरकत में आया, और सड़क पर गिरे मलबे को हटाने का काम शुरू कर दिया। यह सड़क दो महीनों से बंद पड़ी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें