फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलावर के दूरदराज इलाकों में सुधार की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। मंडल में पिछले चार दिनों से लगातार मौसम साफ रहने बढ़े तापमान के चलते कई युवाओं को इलाके में स्थित नदी नालों में नहाते हुए देखा जा सकता है। कई गांव के युवा इन दिनों टोलियां बनाकर पहाड़ी इलाकों की तरफ रुख कर रहे हैं और इन इलाकों में बहने वाले नदी नालों में नहा कर तेज गर्मी से निजात पा रहे हैं। कठुआ से आए युवाओं ने बताया कि वह पिछले दो दिनों से मछैडी इलाके में मौसम का आनंद लेने के लिए पहुंचे हैं। वे अभी दो-तीन दिन और वादियों में ही बिताएंगे। युवा करण कुमार ने बताया कि दूरदराज इलाकों की सड़कों की हालत बड़ी खस्ता है, और रहने के लिए भी सही बंदोबस्त नहीं है। युवाओं ने सरकार से मांग की है कि बिलावर के दूरदराज इलाकों को जल्द से जल्द पर्यटन विभाग के अधीन किया जाए और कई इलाकों से पहुंचने वाले लोगों के लिए रहने की व्यवस्था के साथ-साथ सड़कों को ठीक किया जाए। इससे दूरदराज के सुंदर इलाकों का कई लोग पहुंच कर आनंद ले सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें