फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमांत गांवों में विकास कार्यों का जायजा लें जिला उपायुक्त : मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। मंडलायुक्त रमेश कुमार ने बुधवार को सीमांत जिलों के उपायुक्तों से बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर मंडलायुक्त ने जिला उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए कि वह सीमांत गांवों का दौरा करें और विकास की जरूरतों का जायजा लें व रात को रूककर वहां जन समस्याओं की सुनवाई भी करें। उन्होंने जिला उपायुक्तों को सीमांत क्षेत्रों में सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित करने और विभिन्न सरकारी योजनाओं व रोजगार से जुड़ी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए कहा। उन्होंने सीमांत क्षेत्रों में बन रहे बंकरों के वर्तमान दर्जे की भी जानकारी हासिल की। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें