संवाद न्यूज एजेंसीजम्मू। जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन इस बार अपनी उपलब्धियों को लेकर सुर्खियों में है। यह पहला मौका रहा जब जेकेसीए के चार खिलाड़ी देवधर व एक खिलाड़ी दलीप ट्रॉफी में खेलता नजर आया। सिर्फ इतना ही नहीं अंपायरिंग, कोचिंग में भी लगभग एक दर्जन प्रतिभागियों ने बीसीसीआई का पहला और दूसरा लेवल पार किया।
जेकेसीए के मीडिया मैनेजर राकेश धर ने बताया कि प्रतिष्ठित देवधर ट्रॉफी में शुभम खजूरिया, विवरांत शर्मा, युद्धवीर सिंह और आकिब नबी की प्रतिभाशाली चौकड़ी ने अपना परचम लहराया। जबकि दलीप ट्रॉफी में ऑलराउंडर स्पिनर आबिद मुश्ताक छाए रहे। कई अधिकारियों ने बीसीसीआई लेवल-1 कोचिंग कोर्स क्वालिफाई किया। पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर राजू शर्मा ने लेवल-2 कोचिंग कोर्स क्वालिफाई किया। सनी कुमार ने लेवल-1 स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोचिंग कोर्स क्वालिफाई किया है।