फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एमडीएस कोर्स में दाखिले के लिए 15 को काउंसलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। राजकीय डेंटल कॉलेजों में मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में दाखिले के लिए 15 अक्तूबर को काउंसलिंग होगी। नीट के तहत तैयार मेरिट से दाखिला दिया जाएगा। काउंसलिंग में रैंक 1 से लेकर 71 के अभ्यर्थियों को शामिल होने की सूचना दी है। सभी अभ्यर्थी आरक्षित वर्ग के हैं। जेके बोपी की अधिसूचना में बताया है कि आईजीजीडीसी जम्मू, जीडीसी श्रीनगर में सीटें भरी जाएंगी। वहीं, एमडी, एमएस और पीजीडी कोर्स में प्रवेश के लिए भी रविवार को काउंसलिंग होगी। सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों के अन्य संस्थानों में सीटें आवंटित की जाएंगी। रैंक संख्या 1 से 1035 रैंक तक के अभ्यर्थी शामिल होंगे।12वीं के आधार पर पैरामेडिकल कोर्स में प्रवेश दिया जाएगा। जीएनएम, एएनएम, एमआरटी में डिप्लोमा से संबंधित कोर्स होंगे। इसके लिए काउंसलिंग 16 को होगी। पहले दिन 4401 से 5300, 17 को 5301 से 6200, 18 को 6201 से 7100,19 कोे 7101 से 8000, 20 को 8001 से 8900, 21 को 8901 से 9400, 22 को 9401 से 10200 और 23 को 10201 से 11032 रैंक के अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें